Mamta Kulkarni Net Worth: अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने महाकुम्भ में लिया संन्यास, जानें कितनी संपत्ति की हैं मालकिन

Mamta Kulkarni Net worth: मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में हैं. इसकी वजह है प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में वो स्नान करने आई जहां उन्होंने सन्यास ले लिया है. किन्नर अखाड़े ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की उपधि दी है, तो आइये जानते हैं कि कौन है ममता कुलकर्णी और कितनी संपत्ति की मालकिन हैं?

कौन हैं ममता कुलकर्णी?

Mamta Kulkarni Biography: ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में एक मराठी-ब्राह्मण परिवार में हुआ. उनकी शिक्षा मुंबई के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट इंटरनेशनल स्कूल में हुई. 90 के दशक में ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रही. 1992 में उन्होंने फिल्म तिरंगा से करियर की शुरुआत की. जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर के साथ काम किया। उनकी और भी कई प्रचलित फिल्म ‘करण अर्जुन’, ‘नसीब’, ‘छुपा रुस्तम’, ‘अशांत’, ‘आशिक आवारा’ और ‘वक़्त हमारा है’ इन फिल्मों की वजह से ममता ने काफी नाम कमाया. वर्तमान में वो दुबई में रहती हैं, प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में वो स्नान करने भारत आई हैं.

प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ में ममता कुलकर्णी भगवा वस्त्र पहनकर पहुंची जहाँ उन्होंने किन्नर अखाड़े के आचार्य से मुलाकात की. इसके बाद ममता ने सन्यास लिया और संगम तट पर पिंडदान किया. फिर उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया जिसके बाद ममता कुलकर्णी ‘ममता नंद गिरि’ के नाम से जानी जाएंगी.

Mamta Kulkarni Net Worth: जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन है ममता कुलकर्णी?

आप सब के मन में ये सवाल आता ही होगा कि ममता कुलकर्णी के पास कितनी संपत्ति होगी? फिल्म इंडस्ट्री में काफी लम्बे समय तक काम करने वाली ममता कुलकर्णी ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता है. जिससे उन्होंने अच्छी खासी कमाई की. अभी वो दुबई में रहती हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक 53 साल की ममता कुलकर्णी की कुल संपत्ति लगभग 85 करोड़ रुपए है.

ममता कुलकर्णी के कितने फ़ॉलोवर्स ?

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर ममता कुलकर्णी काफी एक्टिव रहती हैं. फ़ॉलोवर्स की बात करे तो ममता कुलकर्णी के 2 लाख से ज्यादा फ़ॉलोवर्स हैं. आज भी उन्होंने महामंडलेश्वर बन्ने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भगवा वस्त्र धारण किये हुए फोटो शेयर किया है.

Mamta-Kulkarni-actress
Image credit: Mamta Kulkarni’s Instagram Account
Share it on:

Leave a Comment